बिहार बोर्ड कक्षा 10 भूगोल अध्याय 4: परिवहन, संचार एवं व्यापार

बिहार बोर्ड कक्षा 10 भूगोल अध्याय 4: परिवहन, संचार एवं व्यापार

बिहार बोर्ड कक्षा 10 भूगोल अध्याय 4: परिवहन, संचार एवं व्यापार के इस अध्याय में हमलोग मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 के लिए महत्वपूर्ण अब्जेक्टिव एवं सब्जेक्टिव प्रश्नों का आध्यान करेंगे ।

पाठ्यपुस्तकBSTBPC
कक्षाकक्षा-10
विषयभूगोल
अध्यायअध्याय 4
प्रकरणपरिवहन, संचार एवं व्यापार

बिहार बोर्ड कक्षा 10 भूगोल अध्याय 4: परिवहन, संचार एवं व्यापार के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर:

1. स्वतंत्रता प्राप्ति के समय देश में सड़कों की कुल लंबाई कितनी थी?

(क) 2.42 लाख कि. मी.
(ख) 1.46 लाख कि. मी.
(ग) 3.88 लाख कि. मी.
(घ) 5.78 लाख कि. मी.
उत्तर: (ख) 1.46 लाख कि. मी.

2. पक्की सड़कों की लंबाई की दृष्टि से प्रथम स्थान पर कौन राज्य है?

(क) बिहार
(ख) महाराष्ट्र
(ग) तमिलनाडु
(घ) केरल
उत्तर: (ख) महाराष्ट्र

3. निम्नलिखित में से कौन सड़कों का एक वर्ग नहीं है?

(क) पूरब-पश्चिम गलियारा
(ख) एक्सप्रेसवे
(ग) स्वर्णिम त्रिभुज राजमार्ग
(घ) सीमांत सड़के
उत्तर: (ग) स्वर्णिम त्रिभुज राजमार्ग

4. भारत के किन शहरों में मेट्रो रेल सेवा उपलब्ध है?

(क) कोलकाता एवं दिल्ली
(ख) दिल्ली एवं मुंबई
(ग) कोलकाता एवं चेन्नई
(घ) दिल्ली एवं बेंगलुरु
उत्तर: (क) कोलकाता एवं दिल्ली

5. किस वर्ष इंडियन एयरलाइंस को ‘इंडियन’ नाम दिया गया?

(क) 2006
(ख) 2003
(ग) 2008
(घ) 2005
उत्तर: (क) 2006

6. भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का गठन किस वर्ष किया गया था?

(क) 1986
(ख) 1988
(ग) 1985
(घ) 1989
उत्तर: (ख) 1988

7. इन्नौर पत्तन किस राज्य में स्थित है?

(क) गुजरात
(ख) गोवा
(ग) तमिलनाडु
(घ) कर्नाटक
उत्तर: (ग) तमिलनाडु

8. भारत को कुल कितने डाक क्षेत्रों में बांटा गया है?

(क) 7
(ख) 5
(ग) 6
(घ) 8
उत्तर: (क) 7

9. देश में कितने विशेष आर्थिक क्षेत्र विकसित हैं?

(क) 10
(ख) 7
(ग) 15
(घ) 5
उत्तर: (ग) 15

10. फाल्टा विशेष आर्थिक क्षेत्र कहाँ स्थित है?

(क) बिहार
(ख) पश्चिम बंगाल
(ग) केरल
(घ) उड़ीसा
उत्तर: (ख) पश्चिम बंगाल

बिहार बोर्ड कक्षा 10 भूगोल अध्याय 4: परिवहन, संचार एवं व्यापार के लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर:

1. भारत में सड़कों के प्रादेशिक वितरण का वर्णन प्रस्तुत कीजिए।

उत्तर: भारत में सड़कों का प्रादेशिक वितरण असमान है। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों में सड़कों की लंबाई अधिक है, जबकि पूर्वोत्तर के पहाड़ी राज्यों और छोटे राज्यों में सड़कों की लंबाई कम है। शहरी क्षेत्रों में पक्की सड़कों की संख्या अधिक है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची सड़कों की अधिकता है। भारत में राजमार्ग, ग्रामीण सड़कें और राज्य राजमार्ग सभी मिलकर सड़क नेटवर्क का निर्माण करते हैं।

2. भारतीय रेल परिवहन की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

उत्तर: भारतीय रेल विश्व का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। यह यात्रियों और माल दोनों के परिवहन का प्रमुख साधन है। भारतीय रेल का नेटवर्क देश के लगभग हर कोने को जोड़ता है। भारतीय रेल की विशेषता है कि यह देश के विभिन्न भागों को जोड़ते हुए सस्ती और सुलभ यात्रा सेवा प्रदान करती है। इसके अलावा, यह विभिन्न प्रकार के रेलमार्ग जैसे बड़ी लाइन, मीटर गेज, और नैरो गेज का संचालन करती है।

3. भारत के विभिन्न डाक चैनल का संक्षेप में विवरण दीजिए।

उत्तर: भारत में डाक सेवाएं व्यापक रूप से फैली हुई हैं। इसमें डाकघरों का एक बड़ा नेटवर्क है जो ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों को जोड़ता है। भारतीय डाक सेवा में पत्र भेजना, पार्सल सेवाएं, मनी ऑर्डर, बचत योजनाएं और जीवन बीमा जैसी सेवाएं शामिल हैं। डाक सेवाएं आधुनिक तकनीक से जुड़ी हुई हैं, जिनमें स्पीड पोस्ट, रजिस्टर पोस्ट और इलेक्ट्रॉनिक मनी ट्रांसफर जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं।

4. भारत की निर्यात एवं आयात वाली वस्तुओं का उल्लेख कीजिए।

उत्तर: भारत मुख्य रूप से पेट्रोलियम उत्पाद, कपड़ा, कृषि उत्पाद, चाय, और रत्न एवं आभूषण जैसे वस्तुओं का निर्यात करता है। आयात की दृष्टि से भारत कच्चा तेल, इलेक्ट्रॉनिक सामान, मशीनरी, सोना, और रासायनिक उत्पाद जैसी वस्तुएं विदेशों से मंगवाता है। भारत की अर्थव्यवस्था में निर्यात और आयात दोनों का महत्वपूर्ण योगदान है और यह विश्व व्यापार में भी अपनी भागीदारी बढ़ा रहा है।

5. भारत के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग के बारे में लिखिए।

उत्तर: भारत में कई प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग हैं जो देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-1 (NH-1) दिल्ली से अमृतसर तक जाता है, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग-2 (NH-2) दिल्ली से कोलकाता तक फैला हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग-7 (NH-7) सबसे लंबा राजमार्ग है, जो वाराणसी से कन्याकुमारी तक जाता है। इसके अलावा, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के तहत चार प्रमुख महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई को जोड़ने वाले राजमार्गों का निर्माण किया गया है।

बिहार बोर्ड कक्षा 10 भूगोल अध्याय 4: परिवहन, संचार एवं व्यापार के दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर:

1. भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर: भारत का अंतरराष्ट्रीय व्यापार उसकी अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भारत कृषि उत्पाद, वस्त्र, रत्न एवं आभूषण, और पेट्रोलियम उत्पादों का प्रमुख निर्यातक है। इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक सामान, मशीनरी, कच्चा तेल, सोना, और रसायन जैसे वस्त्रों का आयात भी भारत की आवश्यकताओं का हिस्सा है। भारत अपने व्यापार संबंधों को विभिन्न देशों के साथ मजबूत कर रहा है, जिसमें अमेरिका, चीन, यूरोप, और मध्य पूर्व के देश प्रमुख हैं। भारत का व्यापार संतुलन कभी-कभी आयात अधिक होने के कारण घाटे में जाता है, लेकिन सेवाओं और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में इसका लाभ भी होता है। इसके अलावा, वैश्वीकरण और मुक्त व्यापार नीतियों ने भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार में महत्वपूर्ण वृद्धि की है।

2. भारत में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार की सड़कों का विस्तृत विवरण दीजिए।

उत्तर: भारत में विभिन्न प्रकार की सड़कों का जाल फैला हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highways) देश के प्रमुख शहरों को जोड़ते हैं और लंबी दूरी के यातायात के लिए बनाए गए हैं। राज्य राजमार्ग (State Highways) राज्यों के भीतर प्रमुख शहरों और कस्बों को जोड़ते हैं। ग्रामीण सड़कों (Rural Roads) का नेटवर्क गांवों को शहरों और कस्बों से जोड़ता है। इसके अलावा, एक्सप्रेसवे (Expressways) विशेष रूप से यातायात के उच्च गति के लिए बनाए गए हैं, जैसे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे। सीमांत सड़कों (Border Roads) सीमावर्ती इलाकों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सड़कों का यह नेटवर्क देश की आर्थिक प्रगति और सामाजिक एकता को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।

3. भारतीय अर्थव्यवस्था में परिवहन एवं संचार साधनों की महत्ता को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: परिवहन और संचार साधन भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। परिवहन साधनों में सड़क, रेल, जलमार्ग और वायु मार्ग शामिल हैं, जो देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ते हैं। ये साधन कच्चे माल, उद्योगों के उत्पादों और कृषि उत्पादों के वितरण में महत्वपूर्ण होते हैं। संचार साधन जैसे टेलीफोन, इंटरनेट, और डाक सेवाएं व्यापार, शिक्षा, और प्रशासन के लिए आवश्यक हैं। भारत में सूचना प्रौद्योगिकी के विकास से संचार क्रांति आई है, जिससे वैश्विक स्तर पर व्यापार और सेवाओं में वृद्धि हुई है। परिवहन और संचार के अभाव में देश की अर्थव्यवस्था की प्रगति संभव नहीं हो सकती।

4. भारत में पाइपलाइन परिवहन का वर्णन कीजिए।

उत्तर: भारत में पाइपलाइन परिवहन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, विशेष रूप से पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के परिवहन में। पाइपलाइनों के माध्यम से कच्चा तेल, पेट्रोलियम उत्पाद और गैस रिफाइनरियों और उपभोक्ता स्थानों तक पहुंचाए जाते हैं। इस परिवहन प्रणाली का मुख्य लाभ यह है कि यह सस्ता, सुरक्षित और पर्यावरण के लिए कम हानिकारक होता है। प्रमुख पाइपलाइनों में हजीरा-विजयपुर-जगदीशपुर गैस पाइपलाइन और सलाया-मथुरा पाइपलाइन शामिल हैं। इसके अलावा, पाइपलाइनों का उपयोग तरल पदार्थों, जल और औद्योगिक रसायनों के वितरण के लिए भी किया जाता है। पाइपलाइन परिवहन ने देश की ऊर्जा आपूर्ति प्रणाली को सुरक्षित और कुशल बनाया है।

बिहार बोर्ड कक्षा 10 भूगोल अध्याय 4: परिवहन, संचार एवं व्यापार के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर:

1. भारत में सबसे ऊंची सड़क कहां मिलती है?

(क) दार्जिलिंग में
(ख) शिमला में
(ग) पश्चिमी घाट में
(घ) लेह में
उत्तर: (घ)

2. ग्रैंड ट्रंक रोड किस नाम से जाना जाता है?

(क) NH-1 एवं NH-2
(ख) NH-8
(ग) NH-3
(घ) NH-10
उत्तर: (क)

3. दिल्ली से कोलकाता तक की राष्ट्रीय सड़क किस नाम से प्रसिद्ध है?

(क) HN-1
(ख) NH-2
(ग) NH-4
(घ) NH-5
उत्तर: (ख)

4. भारत के किस राज्य में सड़कों की लंबाई सबसे अधिक है?

(क) बिहार में
(ख) तमिलनाडु में
(ग) उत्तर प्रदेश में
(घ) केरल में
उत्तर: (ग)

5. देश का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन सा है?

(क) NH-2
(ख) NH-3
(ग) NH-5
(घ) NH-7
उत्तर: (घ)

6. स्वर्णिम चतुर्भुज संबंधित है?

(क) रेल मार्ग से
(ख) सड़क मार्ग से
(ग) जल मार्ग से
(घ) वायु मार्ग से
उत्तर: (ख)

7. पक्की सड़कों की लंबाई की दृष्टि से प्रथम स्थान पर कौन सा राज्य है?

(क) बिहार
(ख) महाराष्ट्र
(ग) तमिलनाडु
(घ) केरल
उत्तर: (ख)

8. भारत में रेल मार्गों की कुल लंबाई कितनी है (31 मार्च 2013 तक)?

(क) 63,332 किलोमीटर
(ख) 65,436 किलोमीटर
(ग) 64,015 किलोमीटर
(घ) 63,327 किलोमीटर
उत्तर: (ख)

9. पर्वतीय भाग में किस प्रकार के रेलमार्ग बनाए गए हैं?

(क) बड़ी लाइन
(ख) संकरी लाइन
(ग) छोटी लाइन
(घ) इनमें कोई नहीं
उत्तर: (ख)

10. पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्यालय कहां है?

(क) कटिहार में
(ख) मुजफ्फरपुर में
(ग) झांसी में
(घ) गोरखपुर में
उत्तर: (घ)

11. पूर्व मध्य रेल का मुख्यालय कहां स्थित है?

(क) कोलकाता
(ख) नई दिल्ली
(ग) हाजीपुर
(घ) मुंबई
उत्तर: (ग)

12. रांची किस रेलवे क्षेत्र में स्थित है?

(क) दक्षिण रेलवे क्षेत्र
(ख) दक्षिण पूर्व रेलवे क्षेत्र
(ग) दक्षिण पश्चिम रेलवे क्षेत्र
(घ) दक्षिण मध्य रेलवे क्षेत्र
उत्तर: (ख)

13. सिकंदराबाद किस रेलवे क्षेत्र का मुख्यालय है?

(क) उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे का
(ख) दक्षिण पूर्व रेलवे का
(ग) दक्षिण मध्य रेलवे का
(घ) पश्चिम मध्य रेलवे का
उत्तर: (ग)

14. विवेक एक्सप्रेस कहां से कहां तक जाती है?

(क) जम्मू से हावड़ा तक
(ख) नई दिल्ली से मुंबई तक
(ग) डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी तक
(घ) गुवाहाटी से नई दिल्ली तक
उत्तर: (ग)

15. डेक्कन ऑडिसी रेलगाड़ी किस राज्य में चलती है?

(क) राजस्थान
(ख) कर्नाटक
(ग) महाराष्ट्र
(घ) तमिलनाडु
उत्तर: (ग)

16. पैलेस ऑन व्हील्स रेलगाड़ी किस राज्य में चलती है

(क) राजस्थान
(ख) कर्नाटक
(ग) महाराष्ट्र
(घ) तमिलनाडु
उत्तर: (क)

17. भारत का सबसे बड़ा रेलवे क्षेत्र कौन है

(क) पूर्व रेलवे क्षेत्र
(ख) पश्चिम रेलवे क्षेत्र
(ग) दक्षिण रेलवे क्षेत्र
(घ) उत्तर रेलवे क्षेत्र
उत्तर: (घ)

18. बरौनी में किस मार्ग से कच्चा तेल पहुंचाया जाता है?

(क) रेल मार्ग से
(ख) पक्की सड़क से
(ग) पाइपलाइन से
(घ) वायुयान से
उत्तर: (ग)

19. भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण का गठन किस वर्ष हुआ था?

(क) 1986 में
(ख) 1988 में
(ग) 1989 में
(घ) 1985 में
उत्तर: (ख)

20. इनमें कौन व्यापारिक केंद्र गंगा नदी के तट पर स्थित नहीं है?

(क) कानपुर
(ख) भागलपुर
(ग) जबलपुर
(घ) वाराणसी
उत्तर: (ग)

21. हल्दिया कहां स्थित है?

(क) चेन्नई के निकट
(ख) कोलकाता के निकट
(ग) मुंबई के निकट
(घ) गोवा के निकट
उत्तर: (ख)    

22. भारत का सर्वाधिक विदेशी व्यापार किस मार्ग द्वारा होता है?

(क) स्थल मार्ग
(ख) वायु मार्ग
(ग) समुद्री मार्ग
(घ) पाइपलाइन
उत्तर: (ग)

23. मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई पत्तन का नया नाम क्या है?

(क) संता क्रूज हवाई पत्तन
(ख) इंदिरा गांधी हवाई पत्तन
(ग) छत्रपति शिवाजी हवाई पत्तन
(घ) सुभाष चंद्र बोस हवाई पत्तन
उत्तर: (ग)

24. भारतीय डाक विभाग की स्थापना कब हुई थी?

(क) 1834
(ख) 1854
(ग) 1890
(घ) 1920
उत्तर: (ख)

25. भारत में कितने डाकघर थे (31 मार्च 2012 तक)?

(क) 50 हजार
(ख) 125 हजार
(ग) 154 हजार
(घ) 255 हजार
उत्तर: (ग)

26. भारत में टेलीफोन की सेवाएं कब आरंभ हुई?

(क) 1815 में
(ख) 1881 में
(ग) 1912 में
(घ) 1947 में
उत्तर: (ख)

27. भारत में कितने आकाशवाणी केंद्र हैं?

(क) 52
(ख) 152
(ग) 403
(घ) लगभग 450
उत्तर: (घ)

28. इनमें भारत किस वस्तु का मुख्य रूप से आयात करता है?

(क) पेट्रोलियम
(ख) गेहूं
(ग) कोयला
(घ) सूती कपड़ा
उत्तर: (क)

29. एशिया का पहला निर्यात संवर्धन क्षेत्र कहां स्थापित किया गया?

(क) भारत
(ख) श्रीलंका
(ग) बांग्लादेश
(घ) नेपाल
उत्तर: (क)

30. इनमें सबसे दक्षिणी पत्तन कौन है?

(क) कांडला
(ख) कोच्चि
(ग) तूतीकोरिन
(घ) पारादीप
उत्तर: (ग)

31. निम्नलिखित में कौन नई आर्थिक नीति का अंग नहीं है?

(क) राष्ट्रीयकरण
(ख) वैश्वीकरण
(ग) उदारीकरण
(घ) निजीकरण
उत्तर: (क)

32. देश में कितने विशेष आर्थिक क्षेत्र विकसित है?

(क) 10
(ख) 7
(ग) 15
(घ) 5
उत्तर: (ग)

error:
Scroll to Top