
बिहार बोर्ड कक्षा 10 भूगोल अध्याय 1c: वन एवं वन्य प्राणी संसाधन के इस अध्याय में हमलोग मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 के लिए महत्वपूर्ण अब्जेक्टिव एवं सब्जेक्टिव प्रश्नों का आध्यान करेंगे ।
पाठ्यपुस्तक | BSTBPC |
कक्षा | कक्षा-10 |
विषय | भूगोल |
अध्याय | अध्याय 1C |
प्रकरण | वन एव वन्य प्राणी संसाधन |
बिहार बोर्ड कक्षा 10 भूगोल अध्याय 1c: वन एवं वन्य प्राणी संसाधन के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर:
1. भारत में 2001 में कितने प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र में वन का विस्तार था?
(क) 25
(ख) 19.27
(ग) 20
(घ) 20.60
उत्तर: (ख) 19.27
2. वन स्थिति रिपोर्ट के अनुसार भारत में वन का विस्तार है।
(क) 20.60 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र में
(ख) 20.55 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र में
(ग) 20 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र में
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (क) 20.60 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र में
3. बिहार में कितने प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र में वन का फैलाव है?
(क) 15
(ख) 20
(ग) 25
(घ) 7
उत्तर: (घ) 7
4. पूर्वोत्तर राज्यों के 188 आदिवासी जिलों में देश के कुल क्षेत्र का कितना प्रतिशत वन है?
(क) 75
(ख) 80.05
(ग) 90.03
(घ) 60.11
उत्तर: (ख) 80.05
5. किस राज्य में वन का सबसे अधिक विस्तार है?
(क) केरल
(ख) कर्नाटक
(ग) मध्य प्रदेश
(घ) उत्तर प्रदेश
उत्तर: (ग) मध्य प्रदेश
6. वन संरक्षण एवं प्रबंधन की दृष्टि से वनों को वर्गीकृत किया गया है:
(क) 4 वर्गों में
(ख) 3 वर्गों में
(ग) 5 वर्गों में
(घ) इनमें से कोई
उत्तर: (ख) 3 वर्गों में
7. 1951 से 1980 तक लगभग कितना वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र कृषि भूमि में परिवर्तित हुआ?
(क) 30,000
(ख) 30,200
(ग) 25,200
(घ) 35,500
उत्तर: (ख) 30,200
8. संविधान की धारा 21 का संबंध है:
(क) वन जीवों तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण
(ख) मृदा संरक्षण
(ग) जल संसाधन संरक्षण
(घ) खनिज संपदा संरक्षण
उत्तर: (क) वन जीवों तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण
9. एक एन.जी.ओ. की वानिकी रिपोर्ट के अनुसार 1948 में विश्व में कितने हेक्टेयर भूमि पर वन का विस्तार था?
(क) 6 अरब हेक्टेयर में
(ख) 4 अरब हेक्टेयर में
(ग) 8 अरब हेक्टेयर में
(घ) 5 अरब हेक्टेयर में
उत्तर: (ख) 4 अरब हेक्टेयर में
10. प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण 1968 में कौन सा कन्वेंशन हुआ था?
(क) अफ्रीकी कन्वेंशन
(ख) वेटलैंड्स कन्वेंशन
(ग) विश्व आपदा कन्वेंशन
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (ख) वेटलैंड्स कन्वेंशन
11. इनमें से कौन सा जीव है जो केवल भारत में ही पाया जाता है?
(क) घड़ियाल
(ख) डॉल्फिन
(ग) व्हेल
(घ) कछुआ
उत्तर: (क) घड़ियाल
12. भारत का राष्ट्रीय पक्षी है:
(क) कबूतर
(ख) हंस
(ग) मयूर
(घ) तोता
उत्तर: (ग) मयूर
13. मैंग्रोव्स का सबसे अधिक विस्तार है:-
(क) अंडमान निकोबार द्वीप समूह के तटीय भाग में
(ख) सुंदरवन में
(ग) पश्चिमी तटीय प्रदेश में
(घ) पूर्वोत्तर राज्य में
उत्तर: (ख) सुंदरवन में
14. टैक्सोल का उपयोग होता है:
(क) मलेरिया में
(ख) एड्स में
(ग) कैंसर में
(घ) टी.बी. के लिए
उत्तर: (ग) कैंसर में
15. चरक का संबंध किस देश से था?
(क) म्यांमार से
(ख) श्रीलंका से
(ग) भारत से
(घ) नेपाल से
उत्तर: (ग) भारत से
बिहार बोर्ड कक्षा 10 भूगोल अध्याय 1c: वन एवं वन्य प्राणी संसाधन के लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर:
1. बिहार में वन सम्पदा की वर्तमान स्थिति का वर्णन कीजिए।
उत्तर: बिहार में लगभग 7% भौगोलिक क्षेत्र में वन हैं। राज्य के वनों का प्रमुख हिस्सा पहाड़ी और सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित है। यहां के वनों का क्षेत्रफल राष्ट्रीय औसत से काफी कम है, जिससे वन संपदा की स्थिति चिंताजनक है।
2. वन विनाश के मुख्य कारकों को लिखिए।
उत्तर: वन विनाश के प्रमुख कारक हैं: वनों की अंधाधुंध कटाई, कृषि भूमि के विस्तार, शहरीकरण, अति-चारण और उद्योगों के लिए वन क्षेत्र का उपयोग। इन कारणों से वनों का क्षेत्र घटता जा रहा है।
3. वन के पर्यावरणीय महत्व का वर्णन कीजिए।
उत्तर: वन पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखते हैं। ये कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जैव विविधता को संरक्षित करते हैं, मिट्टी के अपरदन को रोकते हैं, और जलवायु को नियंत्रित करते हैं।
4. वन्य-जीवों के ह्रास के चार मुख्य कारकों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर: वन्य-जीवों के ह्रास के प्रमुख कारण हैं: अवैध शिकार, वनों की कटाई, प्रदूषण, और प्राकृतिक आवास का विनाश। इसके अलावा, जलवायु परिवर्तन भी वन्य जीवों के लिए खतरा पैदा करता है।
5. वन और वन्य-जीवों के संरक्षण में सहयोग की रीति रिवाज का उल्लेख कीजिए।
उत्तर: कई आदिवासी और ग्रामीण समाजों में वन और वन्य-जीव संरक्षण की परंपराएं रही हैं। इन रीति-रिवाजों में वनों का पवित्र मानना, शिकार पर प्रतिबंध, और विशेष धार्मिक आयोजन शामिल हैं जो वन और वन्य-जीवों को संरक्षित रखते हैं।
6. चिपको आंदोलन क्या है?
उत्तर: चिपको आंदोलन 1970 के दशक में उत्तराखंड में शुरू हुआ एक पर्यावरण संरक्षण आंदोलन था, जिसमें स्थानीय लोग वनों की कटाई रोकने के लिए पेड़ों से चिपक गए थे। यह आंदोलन वनों के संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल माना जाता है।
7. कैंसर रोग के उपचार में वन का क्या योगदान है?
उत्तर: वन में पाए जाने वाले पौधों से प्राप्त टैक्सोल जैसे औषधीय रसायनों का उपयोग कैंसर के उपचार में किया जाता है। ये पौधे वनस्पतियों के महत्व को दर्शाते हैं, जो औषधीय दृष्टिकोण से बहुत उपयोगी हैं।
8. 10 लुप्त होने वाले पशु पक्षियों का नाम लिखिए।
उत्तर: 10 लुप्तप्राय पशु-पक्षी हैं: बाघ, एशियाई हाथी, भारतीय गैंडा, घड़ियाल, हूलॉक गिबन, बस्तर के गौर, लाल सिर वाला गिद्ध, बंगाल फ्लोरिकन, सफेद पंख वाला गिद्ध, और हिमालयी मस्क डियर।
9. वन्य जीवों के ह्रास में प्रदूषण जनित समस्याओं पर अपना विचार स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: प्रदूषण, जैसे जल और वायु प्रदूषण, वन्य जीवों के आवास को नष्ट कर देता है। औद्योगिक कचरे और प्लास्टिक के कारण नदियों, झीलों, और समुद्री जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे वन्य जीवों की संख्या घट रही है।
10. भारत के दो प्रमुख जैवमंडल क्षेत्र का नाम, क्षेत्रफल एवं राज्यों का नाम बताएं।
उत्तर: भारत के प्रमुख जैवमंडल क्षेत्र हैं:
सुंदरबन जैवमंडल: लगभग 9,630 वर्ग किमी में फैला, पश्चिम बंगाल।
नंदा देवी जैवमंडल: 6,407 वर्ग किमी में फैला, उत्तराखंड।
बिहार बोर्ड कक्षा 10 भूगोल अध्याय 1c: वन एवं वन्य प्राणी संसाधन के दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर:
1. वन एवं वन्य-जीवों के महत्व को विस्तार से वर्णन कीजिए।
उत्तर: वन और वन्य-जीव पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वन कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषित कर ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जो वायुमंडल की शुद्धता को बनाए रखता है। वन्य-जीव विभिन्न खाद्य श्रृंखलाओं का हिस्सा होते हैं, जो पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित करते हैं। वनों से हमें लकड़ी, औषधियां, भोजन, और रबर जैसे संसाधन मिलते हैं। साथ ही, ये भू-क्षरण और बाढ़ को रोकने में मदद करते हैं। वन्य-जीव पर्यटन और अनुसंधान के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। इनके संरक्षण से पारिस्थितिकी का संतुलन बनाए रखने और भावी पीढ़ियों के लिए संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सकता है।
2. वृक्षों के घनत्व के आधार पर वनों का वर्गीकरण कीजिए और सभी वर्गों का वर्णन विस्तार से कीजिए।
उत्तर: वृक्षों के घनत्व के आधार पर वनों को तीन प्रमुख वर्गों में बांटा गया है:
(i) घने वन: इन वनों में वृक्षों का घनत्व सबसे अधिक होता है, जैसे उष्णकटिबंधीय वर्षा वन।
(ii) मध्यम घनत्व वाले वन: इनमें वृक्षों की संख्या घने वनों की तुलना में कम होती है, लेकिन पर्याप्त रूप से छाया मिलती है।
(iii) खुले वन: ये वन वृक्षों की कम संख्या के कारण खुली भूमि का निर्माण करते हैं। इनमें अधिकतर घास और झाड़ियाँ होती हैं।
इन वनों का संरक्षण आवश्यक है क्योंकि ये जैव विविधता, मृदा संरक्षण और जलवायु संतुलन में सहायक होते हैं।
3. जैव विविधता क्या है? यह मानव के लिए क्यों महत्वपूर्ण है? विस्तार से लिखिए।
उत्तर: जैव विविधता का अर्थ है पृथ्वी पर पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के जीव-जंतु, पौधे और अन्य जीवित प्रजातियाँ। यह मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भोजन, औषधियां, और अन्य प्राकृतिक संसाधनों का स्रोत है। जैव विविधता के कारण पर्यावरण संतुलित रहता है और जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, और अन्य प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना आसान होता है। यह पारिस्थितिकी तंत्र की स्थिरता को बनाए रखने में भी मदद करती है, जिससे कृषि, पशुपालन, और अन्य आर्थिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती हैं।
4. विस्तार पूर्वक बताएं कि मानव क्रियाएं किस प्रकार प्राकृतिक वनस्पति और प्राणिजात के ह्रास के कारक हैं।
उत्तर: मानव क्रियाएं जैसे वनों की कटाई, औद्योगिकीकरण, शहरीकरण, और प्रदूषण प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवों के लिए विनाशकारी साबित हो रही हैं। वनों की अंधाधुंध कटाई से जैव विविधता को खतरा हो रहा है, जिससे कई प्रजातियाँ विलुप्त हो रही हैं। शहरीकरण और औद्योगिकीकरण से प्राकृतिक आवास नष्ट हो रहे हैं। इसके अलावा, रसायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग से मिट्टी और जलस्रोत प्रदूषित हो रहे हैं। जलवायु परिवर्तन भी मानव गतिविधियों से प्रभावित हो रहा है, जिससे प्राकृतिक संसाधनों और प्राणियों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।
5. भारतीय जैव मंडल क्षेत्रों की चर्चा विस्तार से कीजिए।
उत्तर: भारत में कुल 18 जैव मंडल क्षेत्र हैं, जो देश की जैव विविधता को संरक्षित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। इनमें प्रमुख रूप से सुंदरबन (पश्चिम बंगाल), नीलगिरि (तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल), और कच्छ का रण (गुजरात) शामिल हैं। जैव मंडल क्षेत्रों का उद्देश्य पारिस्थितिक तंत्र का संरक्षण और अनुसंधान को बढ़ावा देना है। ये क्षेत्र विशेष रूप से उन प्रजातियों और पारिस्थितिक तंत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं, जो विलुप्ति की कगार पर हैं। भारतीय जैव मंडल क्षेत्रों में पौधों और जीवों की अनगिनत प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिनमें से कई स्थानिक हैं। इनके संरक्षण से न केवल पर्यावरणीय संतुलन बना रहता है, बल्कि पारिस्थितिक तंत्र की विविधता भी संरक्षित होती है।
बिहार बोर्ड कक्षा 10 भूगोल अध्याय 1c: वन एवं वन्य प्राणी संसाधन के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर:
1. 2001 में भारत में वनाच्छादित भूभाग देश के कुल भूभाग का कितना प्रतिशत था?
(क) 19.27
(ख) 20.60
(ग) 20
(घ) 25
उत्तर: (क)
2. भारत की राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार देश के कितने प्रतिशत भूभाग पर वन रहना चाहिए?
(क) 20
(ख) 22.5
(ग) 33.3
(घ) 40
उत्तर: (ग)
3. भारत के किस राज्य में वनाच्छादित भूभाग का क्षेत्र सबसे अधिक है?
(क) केरल
(ख) कर्नाटक
(ग) मध्य प्रदेश
(घ) उत्तर प्रदेश
उत्तर: (ग)
4. इनमें कौन वन्य पदार्थ नहीं है?
(क) इमारती लकड़ी
(ख) लाह
(ग) तांबा
(घ) बांस
उत्तर: (ग)
5. किस वर्ग की विलुप्त प्रजातियों की संख्या सबसे अधिक है?
(क) वनस्पति
(ख) पक्षी
(ग) मछलियां
(घ) सरीसृप
उत्तर: (क)
6. इनमें कौन हमारे देश से प्रायः लुप्त हो चुका है?
(क) चीता
(ख) हनुमान
(ग) गैंडा
(घ) तेंदुआ
उत्तर: (क)
7. निम्नांकित में कौन भारत को छोड़ अन्य देश में दुर्लभ है?
(क) भालू और गीदड़
(ख) बाघ और सिंह
(ग) गधे और हाथी
(घ) हनुमान और हरिन
उत्तर: (ख)
8. इनमें वनों का सबसे ऊंचा क्षेत्र कौन है?
(क) कश्मीर से कुमाऊं तक का क्षेत्र
(ख) असम क्षेत्र
(ग) नीलगिरी क्षेत्र
(घ) मालाबार तटीय क्षेत्र
उत्तर: (क)
9. महोगनी किस वन की उपज है?
(क) पतझड़ वन
(ख) चिरहरित वन
(ग) कोणधारी वन
(घ) ज्वरीय वन
उत्तर: (ख) एबॉनी और महोगनी चिरहरित वन की महत्वपूर्ण वृक्ष है।
10. नदियों के डेल्टा भाग में किस प्रकार के वन मिलते हैं?
(क) पतझड़ वन
(ख) ज्वारिय वन (मैंग्रोव)
(ग) सदाबहार वन
(घ) शुष्क वन
उत्तर: (ख)
11. किस भाग में मैंग्रोव वन का विस्तार सबसे अधिक है?
(क) पूर्वोत्तर राज्य
(ख) पश्चिमी तट
(ग) सुंदरवन
(घ) अंडमान निकोबार दीप समूह
उत्तर: (ग)
12. देवदार के पेड़ किस प्रकार के वन में उगा करते हैं?
(क) पर्णपाती वन में
(ख) पर्वतीय वन में
(ग) शुष्क वन में
(घ) चिरहरित वन में
उत्तर: (ख)
13. इनमें किस पेड़ की लकड़ी बहुत कड़ी होती है?
(क) देवदार
(ख) हेसलॉक
(ग) सागवान
(घ) बलूत
उत्तर: (ग)
14. इनमें कौन कथन सही नहीं है?
(क) वनों से भूमि कटाव रुकता है
(ख) वनों से पशुओं के लिए पर्याप्त चारा प्राप्त होता है
(ग) हुस्न जलवायु मिलने के कारण वनों से तापमान में कमी आती है
(घ) वनों की उपस्थिति से नदियों में बाढ़ आ जाती है
उत्तर: (घ)
15. वन संरक्षण और प्रबंधन की दृष्टि से वनों को कितने वर्गों में रखा गया है?
(क) 3
(ख) 4
(ग) 5
(घ) 6
उत्तर: (क)
16. भारत में किस राज्य में सुरक्षित वन सबसे अधिक मिलते हैं?
(क) झारखंड में
(ख) महाराष्ट्र में
(ग) असम में
(घ) मध्यप्रदेश में
उत्तर: (घ)
17. नारियल, काजू और रबर के पेड़ अधिक कहां मिलते हैं?
(क) पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में
(ख) पूर्वी हिमालय क्षेत्र में
(ग) मालाबार तटीय क्षेत्र में
(घ) असम क्षेत्र में
उत्तर: (ग)
18. इनमें कौन वन और वन्य प्राणी के विनाश का कारण नहीं बनता?
(क) कृषि क्षेत्रों में अत्यधिक वृद्धि
(ख) बड़े पैमाने पर विकास कार्यों का होना
(ग) व्यापार की वृद्धि
(घ) पशु चारण और लकड़ी कटाई
उत्तर: (ग)
19. इनमें कौन वन्य जीव नहीं है?
(क) भेड़िया
(ख) भालू
(ग) हाथी
(घ) गाय
उत्तर: (घ)
20. इनमें कौन शाकाहारी नहीं है?
(क) गैंडा
(ख) बारहसिंघा
(ग) हरिन
(घ) भेड़िया
उत्तर: (घ)
21. भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौन है?
(क) तोता
(ख) कबूतर
(ग) मोर
(घ) हंस
उत्तर: (ग)
22. चरक का संबंध किस देश से है?
(क) नेपाल
(ख) भारत
(ग) श्रीलंका
(घ) चीन
उत्तर: (ख) ईसा पूर्व पहली शताब्दी में आयुर्वेद के जनक महर्षि चरक ने अपनी चरकसंहिता में 200 प्रकार के उपयोगी पशुओं और 340 प्रकार के उपयोगी पौधों का उल्लेख किया है ।
23. चिपको आंदोलन से संबंधित व्यक्ति कौन है?
(क) सुंदरलाल बहुगुणा
(ख) मेघा पाटेकर
(ग) अमर्त्य सेन
(घ) हेमवती नंदन बहुगुणा
उत्तर: (क)
24. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान कहां स्थित है?
(क) मध्य प्रदेश में
(ख) हिमाचल प्रदेश में
(ग) गुजरात में
(घ) असम में
उत्तर: (घ)
25. इनमें उत्तराखंड का अभयारण्य कौन है?
(क) कार्बेट
(ख) कान्हा
(ग) शिवपुरी
(घ) रणथंभौर
उत्तर: (क)
26. गिर कहां स्थित है?
(क) राजस्थान में
(ख) गुजरात में
(ग) असम में
(घ) मिजोरम में
उत्तर: (ख)
27. भारत में सफेद बाघ के लिए प्रजनन केंद्र किस राज्य में स्थापित किया गया है?
(क) महाराष्ट्र में
(ख) गुजरात में
(ग) ओडिशा में
(घ) आंध्र प्रदेश में
उत्तर: (ग)
28. प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु अफ्रीकी कन्वेंशन किस वर्ष हुआ था?
(क) 1960 में
(ख) 1968 में
(ग) 1972 में
(घ) 1980 में
उत्तर: (ख)
29. भारतीय संविधान की धारा 21 का संबंध किससे है?
(क) जल संसाधन संरक्षण
(ख) मृदा संसाधन संरक्षण
(ग) वन्य जीव और वनस्पतियों का संरक्षण
(घ) सभी प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण
उत्तर: (ग)