
Bihar Board Class 10 Economics Chapter 7. उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण, इस अध्याय में, हम उपभोक्ता जागरण और संरक्षण के महत्व पर चर्चा करेंगे। उपभोक्ता जागरूकता का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। यह अध्याय बिहार बोर्ड कक्षा 10 के छात्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उन्हें उपभोक्ता संरक्षण से जुड़े कानूनों और उनके अधिकारों की जानकारी प्रदान करता है।
पाठ्यपुस्तक | BSTBPC |
कक्षा | कक्षा-10 |
विषय | अर्थशास्त्र |
अध्याय | अध्याय 7 |
प्रकरण | उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण |
Bihar Board Class 10 Economics Solution Chapter 7. उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर:
सही विकल्प चुने।
1. भारत उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की घोषणा कब हुई ?
(क) 1986
(ख) 1980
(ग) 1987
(घ) 1988
उत्तर (क)
2. उपभोक्ता अधिकार दिवस कब मनाया जाता है ?
(क) 17 मार्च
(ख) 15 मार्च
(ग) 19 अप्रैल
(घ) 22 अप्रैल
उत्तर (ख)
3. राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
(क) 100
(ख) 1000-100
(ग) 1800-11-4000
(घ) 2000-11,4000
उत्तर (ग)
4. स्वर्णाभूषणों की परिशुद्धता को सुनिश्चित करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त चिन्ह का होना आवश्यक है ?
(क) ISI मार्क
(ख) हॉल मार्क
(ग) एगमार्क
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (ख)
5. यदि किसी वस्तु या सेवा का मूल्य 20 लाख से अधिक तथा 1 करोड़ से काम है तो उपभोक्ता शिकायत करेगा ?
(क) जिला फॉर्म
(ख) राज्य आयोग
(ग) राष्ट्रीय आयोग
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (ख)
6. उपभोक्ता द्वार शिकायत करने के लिए आवेदन शुल्क कितना लगता है ?
(क) 50 रु
(ख) 70 रु
(ग) 10 रु
(घ) इनमें शुल्क नहीं लगता
उत्तर (घ)
सही कथन में सही का (✔) तथा गलत में (X) का निशान लगाएं।
1. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 को संक्षिप्त रूप में कोपरा (COPRA) कहते हैं।
2. राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन टेलीफोन नंबर 15,000 है।
3. भारत में सूचना पाने का अधिकार 2005 कानून बनाया गया।
4. उपभोक्ता को खराब वस्तु या सेवा मिलने पर उत्पादक से मुआवजा पाने का अधिकार है जो क्षति की मात्रा पर निर्भर करती है।
5. ‘हॉलमार्क’ आभूषणों की गुणवत्ता को प्रमाणित करने वाला चिन्ह है।
(उत्तर: 1. सही 2. गलत 3. सही 4. सही 5. सही)
Bihar Board Class 10 Economics Solution Chapter 7. उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण के लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर:
प्रश्न 1. आप किसी खाद्य पदार्थ संबंधी वस्तुओं को खरीदते समय कौन-कौन सी मुख्य बातों का ध्यान रखेंगे? बिन्दुवार उल्लेख करें।
उत्तर: किसी खाद्य पदार्थ संबंधी वस्तुओं को खरीदते समय निम्न बातों का ध्यान रखेंगे –
(i) पैकेजिंग पर लिखी सामग्री और घटकों की जाँच करें।
(ii) उत्पाद की समाप्ति तिथि (Expiry Date) देखें।
(iii) उत्पाद की गुणवत्ता और प्रमाणपत्र (जैसे FSSAI) की जाँच करें।
(iv) उत्पाद की कीमत और वजन की तुलना करें।
(v) पैकेजिंग की स्थिति और सील की जाँच करें।
(vi) किसी भी प्रमोशनल ऑफर या छूट की जानकारी प्राप्त करें।
प्रश्न 2. उपभोक्ता जागरण हेतु विभिन्न नारों को लिखें।
उत्तर: उपभोक्ता जागरण हेतु मुख्य नारा इस प्रकार है।
“जागो ग्राहक जागो!”
“सचेत उपभोक्ता, सुरक्षित भविष्य!”
“अपने अधिकारों को पहचानें, शोषण से बचें!”
“उपभोक्ता सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता!”
“सही वस्तु, सही मूल्य पर खरीदें!”
प्रश्न 3. कुछ ऐसे कारकों की चर्चा करें जिससे उपभोक्ताओं का शोषण होता है।
उत्तर: उपभोक्ताओं का शोषण के ऐसे कारक निम्नलिखित है।
(i) वस्तुओं की गुणवत्ता में कमी।
(ii) गलत विज्ञापन और भ्रामक जानकारी।
(iii) उचित बिल या रसीद न देना।
(iv) अधिक कीमत वसूलना।
(v) उत्पाद की गारंटी या वारंटी का पालन न करना।
प्रश्न 4. उपभोक्ता के रूप में बाजार में उनके कुछ कर्तव्यों का वर्णन करें।
उत्तर: उपभोक्ता के रूप में बाजार में उनके कुछ कर्तव्यों निम्नलिखित है।
(i) खरीदी गई वस्तुओं की रसीद या बिल लेना।
(ii) वस्तु की गुणवत्ता और समाप्ति तिथि की जाँच करना।
(iii) सही मूल्य चुकाना और छूट का गलत फायदा न उठाना।
(iv) गलत या नकली उत्पादों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देना।
(v) वस्तु के उपयोग के दौरान सुरक्षा निर्देशों का पालन करना।
प्रश्न 5. उपभोक्ता कौन है? संक्षिप्त में बताएं।
उत्तर: उपभोक्ता वह व्यक्ति है जो अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वस्तुओं और सेवाओं को खरीदता और उपयोग करता है। वह बाजार में ग्राहक के रूप में अपनी पसंद के अनुसार वस्तुओं और सेवाओं का चयन करता है और इसके बदले में भुगतान करता है।
Bihar Board Class 10 Economics Solution Chapter 7. उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण के दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर:
प्रश्न 1. उपभोक्ता के कौन-कौन अधिकार हैं? प्रत्येक अधिकार को सोदाहरण लिखें:
उत्तर: उपभोक्ता के छह मुख्य अधिकार है –
(i) सुरक्षा का अधिकार: उपभोक्ता को जीवन और संपत्ति की सुरक्षा का अधिकार है। उदाहरण: यदि कोई उत्पाद खतरनाक या हानिकारक है, तो उपभोक्ता इसे उपयोग करने से इनकार कर सकता है।
(ii) जानकारी का अधिकार: उपभोक्ता को खरीदी जा रही वस्तु की गुणवत्ता, मात्रा, शुद्धता, कीमत, और मानक के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त करने का अधिकार है। उदाहरण: किसी खाद्य पदार्थ की समाप्ति तिथि की जानकारी होना।
(iii) चयन का अधिकार: उपभोक्ता को बाजार में विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं में से अपनी पसंद के अनुसार चयन करने का अधिकार है। उदाहरण: विभिन्न ब्रांडों के बीच चयन करने की स्वतंत्रता।
(iv) सुने जाने का अधिकार: उपभोक्ता को अपने विचारों और शिकायतों को व्यक्त करने का अधिकार है। उदाहरण: यदि किसी उत्पाद की गुणवत्ता खराब है, तो उपभोक्ता शिकायत दर्ज कर सकता है।
(v) निवारण का अधिकार: उपभोक्ता को शिकायत के समाधान और निवारण का अधिकार है। उदाहरण: दोषपूर्ण वस्तु की मरम्मत, बदलने या वापसी का अधिकार।
(vi) उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार: उपभोक्ता को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अधिकार है। उदाहरण: उपभोक्ता शिक्षा कार्यक्रमों के माध्यम से जानकारी प्राप्त करना।
प्रश्न 2. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 की मुख्य विशेषताओं को लिखें।
उत्तर: उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित है।
(i) उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा: यह अधिनियम उपभोक्ता के अधिकारों की रक्षा करने के लिए बनाया गया है।
(ii) न्यायिक प्रणाली: अधिनियम के तहत उपभोक्ता विवादों के समाधान के लिए त्रिस्तरीय न्यायिक प्रणाली की स्थापना की गई है।
(iii) शिकायत दर्ज करना: उपभोक्ता अपनी शिकायतें उपभोक्ता फोरम में दर्ज कर सकता है।
(iv) प्रतिपूर्ति: उपभोक्ता को मुआवजा या दोषपूर्ण वस्तुओं की मरम्मत, बदलने या वापसी की सुविधा प्रदान करता है।
(v) भ्रामक विज्ञापन पर रोक: अधिनियम भ्रामक विज्ञापनों पर रोक लगाने और उपभोक्ताओं को भ्रमित करने से रोकने के लिए प्रभावी है।
प्रश्न 3. उपभोक्ता संरक्षण हेतु सरकार द्वारा गठित न्यायिक प्रणाली (त्रिस्तरीय प्रणाली) को विस्तार से समझाएं।
उत्तर: उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत उपभोक्ता विवादों के निपटारे के लिए त्रिस्तरीय न्यायिक प्रणाली की स्थापना की गई है:
(i) जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम (District Forum): यह जिला स्तर पर स्थित होता है और यह 20 लाख रुपये तक के विवादों का निपटारा करता है।
(ii) राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (State Commission): यह राज्य स्तर पर स्थित होता है और 20 लाख रुपये से अधिक और 1 करोड़ रुपये तक के विवादों का निपटारा करता है।
(iii) राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (National Commission): यह राष्ट्रीय स्तर पर स्थित होता है और 1 करोड़ रुपये से अधिक के विवादों का निपटारा करता है।
प्रश्न 4. दो उदाहरण देकर उपरोक्त जागरूकता की जरूरत का वर्णन करें।
उदाहरण 1: एक उपभोक्ता ने एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदा जो कुछ दिनों बाद काम करना बंद कर गया। उसने अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए शिकायत दर्ज की और उसे मुआवजा प्राप्त हुआ।उदाहरण 2: एक उपभोक्ता ने एक खाद्य उत्पाद खरीदा जिसकी समाप्ति तिथि बीत चुकी थी। जानकारी के अधिकार का प्रयोग करके उसने उत्पाद को वापस किया और एक नया उत्पाद प्राप्त किया।
प्रश्न 5. ‘मानवाधिकार’ अधिकार के महत्व लिखें।
उत्तर: मानवाधिकार वे मौलिक अधिकार हैं जो प्रत्येक व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के प्राप्त होते हैं। इनका महत्व निम्नलिखित है:
(i) मौलिक स्वतंत्रता: मानवाधिकार प्रत्येक व्यक्ति को जीवन, स्वतंत्रता और सुरक्षा का अधिकार प्रदान करते हैं।
(ii) समानता का अधिकार: मानवाधिकार प्रत्येक व्यक्ति को समानता, बिना किसी भेदभाव के, समाज में जीने का अधिकार देते हैं।
(iii) सम्मान का अधिकार: यह अधिकार प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान और गरिमा के साथ जीने का अधिकार देता है।
(iv) न्याय का अधिकार: मानवाधिकार प्रत्येक व्यक्ति को न्याय पाने का अधिकार प्रदान करते हैं, चाहे वह किसी भी परिस्थिति में हो।
Bihar Board Class 10 Economics Solution Chapter 7. उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर:
[1] निम्न में से कौन बाजार व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है –
(क) संपत्ति
(ख) ब्याज
(ग) उपभोक्ता
(घ) जमीन
उत्तर (ग)
[2] उत्पादन की समस्त क्रिया निर्भर करती है –
(क) उपभोक्ता पर
(ख) पुरुष पर
(ग) विद्यार्थी पर
(घ) स्त्री पर
उत्तर (क)
[3] उपभोक्ताओं का सदैव क्या होता है ?
(क) शोषण
(ख) दोहन
(ग) उत्पीड़न
(घ) उपर्युक्त तीनों
उत्तर (घ)
[4] उपभोक्ताओं को होना चाहिए –
(क) अधिकार का ज्ञान
(ख) कर्तव्य का ज्ञान
(ग) दायित्व का ज्ञान
(घ) उपर्युक्त तीनों
उत्तर (घ)
[5] उपभोक्ता को जानकारी लेना चाहिए ; किसी वस्तु के –
(क) गुण का
(ख) मात्रा का
(ग) निर्माण सामग्री का
(घ) उपर्युक्त तीनों
उत्तर (घ)
[6] सामान खरीदते समय हमें प्राप्त करना चाहिए –
(क) गारंटी कार्ड
(ख) वारंटी कार्ड
(ग) रशीद
(घ) उपर्युक्त तीनों
उत्तर (घ)
[7] सामान खरीदते समय हमें जाँचना चाहिए –
(क) मूल्य
(ख) वजन एवं मात्रा
(ग) स्तर
(घ) उपर्युक्त तीनों
उत्तर (घ)
[8] उपभोक्ता जागरण के लिए सरकार का सबसे प्रचलित नारा क्या है ?
(क) धोखाधड़ी से बचो
(ख) अपने अधिकारों को पहचानो
(ग) सर्जक उपभोक्ता बनो
(घ) जागो ग्राहक जागो
उत्तर (घ)
[9] जागो ग्राहक जागो एक नारा है –
(क) उपभोक्ता जागरण का
(ख) व्यवसायी जागरण का
(ग) कृषक जागरण का
(घ) जागरण का
उत्तर (क)
[10] उपभोक्ता जागरूकता आंदोलन सर्वप्रथम किस देश में प्रारंभ हुआ ?
(क) संयुक्त राज्य अमेरिका
(ख) इंग्लैंड
(ग) फ्रांस
(घ) जर्मनी
उत्तर (ख)
[11] मरीज देखने हेतु लिए गए फीस का डॉक्टर रसीद देते हैं ?
(क) हाँ
(ख) नहीं
(ग) कभी-कभी
(घ) कह नहीं सकते
उत्तर (ख)
[12] उपभोक्ताओं के शोषण का मुख्य कारण क्या है ?
(क) मिलावट
(ख) भ्रामक प्रचार
(ग) माप-तौल में कमी
(घ) इनमें सभी
उत्तर (घ)
[13] भारत में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम कब लागू हुआ ?
(क) 1968 ईo में
(ख) 1986 ईo में
(ग) 1987 ईo में
(घ) 1988 ईo में
उत्तर (ख)
[14] राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
(क) 100
(ख) 1000-100
(ग) 1800-11-4000
(घ) 20000-11-4000
उत्तर (ग)
[15] हॉल मार्क शब्द चिन्ह किस वस्तु की गुणवत्ता का प्रमाण है ?
(क) बिजली उपकरण का
(ख) खाद्य पदार्थ का
(ग) खाद्य तेल का
(घ) सोने के आभूषण का
उत्तर (घ)
[16] स्वर्ण आभूषणों की परिशुद्धता को सुनिश्चित करने के लिए किस मान्यता प्राप्त चिन्ह का होना आवश्यक है?
(क) ISI मार्क
(ख) हॉल मार्क
(ग) एगमार्क
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (ख)
[17] ISI मार्क कुल कितने उत्पादों पर अंकित है?
(क) 1400 उत्पादों पर
(ख) 1300 उत्पादों पर
(ग) 1500 उत्पादों पर
(घ) 1600 उत्पादों पर
उत्तर (ग)
[18] खाद्य उत्पादों की शुद्धता की जांच के लिए किस मानक चिन्ह का होना आवश्यक है ?
(क) ISI मार्क
(ख) एगमार्क
(ग) हॉल मार्क
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (ख)
[19] खाद्य तेल की गुणवत्ता का मानक चिन्ह क्या है ?
(क) हॉल मार्क
(ख) ISI मार्क
(ग) एगमार्क
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (ग)
[20] उपभोक्ता अधिकार दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है ?
(क) 17 मार्च
(ख) 15 मार्च
(ग) 19 अप्रैल
(घ) 22 अप्रैल
उत्तर (ख)
[21] उपभोक्ता अधिकारों की घोषणा सर्वप्रथम किस देश में हुई ?
(क) जर्मनी
(ख) रूस
(ग) इंग्लैंड
(घ) संयुक्त राज्य अमेरिका
उत्तर (घ)
[22] भारत में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है ?
(क) 15 जनवरी
(ख) 14 अगस्त
(ग) 24 दिसंबर
(घ) 26 दिसंबर
उत्तर (ग)
[23] उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत उपभोक्ताओं की अपील सुनने का अधिकार किसे है ?
(क) राष्ट्रीय आयोग को
(ख) राज्य आयोग को
(ग) जिला फोरम को
(घ) इनमें सभी
उत्तर (घ)
[24] उपभोक्ता शिकायत निवारण हेतु व्यवस्था है –
(क) त्रिस्तरीय
(ख) द्विस्तरीय
(ग) अर्द्धस्तरीय
(घ) संपूर्ण स्तरीय
उत्तर (क) जिला मंच, राज्य आयोग एवं राष्ट्रीय आयोग
[25] राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग से असंतुष्ट उपभोक्ता आदेश के कितने दिनों के अंदर उच्चतम न्यायालय में अपील कर सकता है ?
(क) 10 दिन
(ख) 20 दिन
(ग) 30 दिन
(घ) 45 दिन
उत्तर (ग)
[26] देश में जिला फोरम की कुल कितनी संख्या है ?
(क) 382
(ख) 682
(ग) 482
(घ) 582
उत्तर (घ)
[27] यदि किसी वस्तु या सेवा का मूल्य 20 लाख रुपया से कम है तो उपभोक्ता कहां शिकायत करेगा ?
(क) सर्वोच्च न्यायालय
(ख) राष्ट्रीय आयोग
(ग) राज्य आयोग
(घ) जिला मंच
उत्तर (घ)
[28] यदि किसी वस्तु या सेवा का मूल्य 20 लाख रुपया से अधिक तथा 1 करोड़ रुपया से कम है तो उपभोक्ता कहां शिकायत करेगा ?
(क) जिला फोरम
(ख) राज्य आयोग
(ग) राष्ट्रीय आयोग
(घ) इनमें से कहीं नहीं
उत्तर (ख)
[29] किसी वस्तु या सेवा का मूल्य 1 करोड़ रुपया या उससे अधिक है तो उपभोक्ता कहां शिकायत करेगा ?
(क) जिला फोरम में
(ख) राज्य आयोग में
(ग) राष्ट्रीय आयोग में
(घ) सर्वोच्च न्यायालय में
उत्तर (ग)
[30] उपभोक्ता द्वारा शिकायत करने के लिए आवेदन शुल्क कितना लगता है ?
(क) 50 रुपये
(ख) 70 रुपये
(ग) 10 रुपये
(घ) कोई शुल्क नहीं
उत्तर (घ)
[31] हमारे देश में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की स्थापना कब हुई ?
(क) 1991 ईo में
(ख) 1993 ईo में
(ग) 1995 ईo में
(घ) 1997 ईo में
उत्तर (ख)
[32] सूचना का अधिकार किस प्रकार का अधिकार है ?
(क) वैधानिक
(ख) गैर कानूनी
(ग) धार्मिक
(घ) परम्परागत
उत्तर (क)
[33] भारत सरकार ने सूचना का अधिकार अधिनियम कब पारित किया ?
(क) 2004 ईo में
(ख) 2005 ईo में
(ग) 2006 ईo में
(घ) 2007 ईo में
उत्तर (ख)
[34] उपभोक्ता इंटरनेशनल की स्थापना किस वर्ष हुई ?
(क) 1982 ईo में
(ख) 1983 ईo में
(ग) 1984 ईo में
(घ) 1985 ईo में
उत्तर (घ)