
Bihar Board Class 10 आपदा प्रबंधन अध्याय 2. प्राकृतिक आपदा एवं प्रबंधन: बाढ़ और सुखाड़ : बाढ़ और सुखाड़ दो प्रमुख प्राकृतिक आपदाएं हैं जो मानव जीवन और पर्यावरण को गंभीर रूप से प्रभावित करती हैं। इस अध्याय में, हम बाढ़ और सुखाड़ के कारण, उनके प्रभाव और इन आपदाओं के प्रभावी प्रबंधन पर चर्चा करेंगे। बिहार बोर्ड कक्षा 10 के छात्रों के लिए यह जानकारी आपको आपदा प्रबंधन की सही समझ और तैयारी में मदद करेगी।
पाठ्यपुस्तक | BSTBPC |
कक्षा | कक्षा-10 |
विषय | आपदा प्रबंधन |
अध्याय | अध्याय 2 |
प्रकरण | प्राकृतिक आपदा एवं प्रबंधन: बाढ़ और सुखाड़ |
Bihar Board Class 10 आपदा प्रबंधन अध्याय 2. प्राकृतिक आपदा एवं प्रबंधन: बाढ़ और सुखाड़ के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर:
1. नदियों में बाढ़ आने का प्रमुख कारण क्या है?
(क) जल की अधिकता
(ख) नदी की तली में अवसाद का जमाव
(ग) वर्षा का अत्यधिक होना
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (ग)
2. बिहार का कौन सा क्षेत्र बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र है?
(क) पूर्वी बिहार
(ख) दक्षिणी बिहार
(ग) पश्चिमी बिहार
(घ) उत्तरी बिहार
उत्तर (घ)
3. निम्नलिखित में से किस नदी को बिहार का शोक कहा गया है?
(क) गंगा
(ख) गंडक
(ग) कोसी
(घ) पुनपुन
उत्तर (ग)
4. बाढ़ क्या है?
(क) प्राकृतिक आपदा
(ख) मानव जनित आपदा
(ग) सामान्य आपदा
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (क)
5. सुखा किस प्रकार की आपदा है?
(क) प्राकृतिक आपदा
(ख) मानवीय आपदा
(ग) सामान्य आपदा
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (क)
6. सूखे की स्थिति किस प्रकार आती है?
(क) अचानक
(ख) पूर्व सूचना के अनुसार
(ग) धीरे-धीरे
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (ग)
7. सूखे के लिए जिम्मेवार कारक है –
(क) वर्षा की कमी
(ख) भूकम्प
(ग) बाढ़
(घ) ज्वालामुखी
उत्तर (क)
8. सूखे के बचाव का एक मुख्य तरीका है –
(क) नदियों को आपस में जोड़ देना
(ख) वर्षा जल संग्रह
(ग) बाढ़ की स्थिति उत्पन्न करना
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (क)
Bihar Board Class 10 आपदा प्रबंधन अध्याय 2. प्राकृतिक आपदा एवं प्रबंधन: बाढ़ और सुखाड़ के लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर:
प्रश्न 1. बाढ़ कैसे आती है? स्पष्ट करें।
उत्तर: बाढ़ तब आती है जब अत्यधिक बारिश, नदी की उच्च धारा, या जलवायु परिवर्तन के कारण जल स्तर बढ़ जाता है। इसका परिणाम यह होता है कि पानी सामान्य सीमा से बाहर निकल जाता है और आबादी वाले क्षेत्रों को प्रभावित करता है।
प्रश्न 2. बाढ़ से होने वाली हानियां की चर्चा करें।
उत्तर: बाढ़ से होने वाली हानियां में लोगों की जान की हानि, संपत्ति का नुकसान, खेतों की तबाही, जलजनित बीमारियों का फैलाव और आधारभूत संरचनाओं की क्षति शामिल है।
प्रश्न 3. बाढ़ से सुरक्षा हेतु अपनाई जानवाली सावधानियों को लिखें।
उत्तर: बाढ़ से सुरक्षा के लिए सावधानियों में ऊँची जगह पर रहना, बाढ़ के पानी से दूर रहना, आपातकालीन किट तैयार रखना, और बाढ़ के पूर्व चेतावनी संकेतों का पालन करना शामिल है।
प्रश्न 4. बाढ़ नियंत्रण के लिए उपाय बताएं।
उत्तर : बाढ़ नियंत्रण के उपायों में नदी के किनारे बांध बनाना, वर्षा के पानी को संचित करने के लिए टैंक बनाना, जल निकासी प्रणाली का सुधार और वृक्षारोपण शामिल हैं।
प्रश्न 5. सूखे की स्थिति को परिभाषित करें।
उत्तर: सूखा तब होता है जब किसी क्षेत्र में लंबे समय तक वर्षा की कमी होती है, जिससे पानी की आपूर्ति कम हो जाती है और कृषि, जल आपूर्ति और जीवनशैली पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
प्रश्न 6. सुखाड़ के लिए जिम्मेवार कारकों का वर्णन करें।
उत्तर: सुखाड़ के लिए जिम्मेदार कारकों में अत्यधिक गर्मी, जलवायु परिवर्तन, गलत जल प्रबंधन, और वनस्पति की कमी शामिल हैं, जो वर्षा के घटने और पानी की कमी को बढ़ाते हैं।
प्रश्न 7. सुखाड़ से बचाव के तरीकों का उल्लेख करें।
उत्तर: सुखाड़ से बचाव के तरीकों में जल संचयन के उपाय, सूखा सहनशील फसलों की खेती, पानी की पुनर्चक्रण प्रणाली, और जल प्रबंधन के बेहतर तरीके शामिल हैं।
Bihar Board Class 10 आपदा प्रबंधन अध्याय 2. प्राकृतिक आपदा एवं प्रबंधन: बाढ़ और सुखाड़ के दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर:
प्रश्न 1. बिहार में बाढ़ की स्थिति का वर्णन करें।
उत्तर: बिहार में बाढ़ एक गंभीर समस्या है, विशेषकर मानसून के मौसम में। राज्य की कई नदियाँ, जैसे गंगा, कोसी और गंडक, बाढ़ के प्रमुख कारण बनती हैं। इन नदियों का जल स्तर अत्यधिक वर्षा के दौरान बढ़ जाता है, जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है। बिहार की घाटी और निचले इलाके बाढ़ से प्रभावित होते हैं, जिससे फसलों, आवास और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान होता है। बाढ़ के कारण लोगों को विस्थापन, जल जनित बीमारियों और संपत्ति की हानि का सामना करना पड़ता है।
प्रश्न 2. बाढ़ के कारणों एवं इसकी सुरक्षा संबंधी उपायों का विस्तृत वर्णन करें।
उत्तर: बाढ़ के कुछ मुख्य कारण:
(i) अत्यधिक और लगातार वर्षा: भारी वर्षा के कारण नदियों में पानी का स्तर बढ़ जाता है, जिससे बाढ़ आती है।
(ii) नदी की धारा में परिवर्तन: प्राकृतिक या मानवजनित गतिविधियों से नदी की धारा में बदलाव होने पर बाढ़ की संभावना बढ़ जाती है।
(iii) बांधों और जलाशयों का टूटना: बांध या जलाशय के टूटने से अचानक पानी का बहाव होता है, जो बाढ़ का कारण बन सकता है।
(iv) भूमि उपयोग परिवर्तन: जंगलों की कटाई और अतिक्रमण से जलधारण क्षमता कम होती है और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है।
सुरक्षा संबंधी उपाय:
(i) बांध और तटबंधों का निर्माण और रखरखाव: नदियों के किनारे मजबूत बांध और तटबंध बनाए जाएं।
(ii) जल निकासी प्रणालियों का सुधार: उचित जल निकासी प्रणालियों का विकास और रखरखाव किया जाए।
(iii) बाढ़ पूर्व चेतावनी प्रणाली: बाढ़ की संभावना के संकेत देने के लिए उचित चेतावनी प्रणाली स्थापित की जाए।
(iv) वृक्षारोपण: नदी किनारे और अन्य स्थानों पर वृक्षारोपण करके मृदा कटाव और बाढ़ को नियंत्रित किया जा सकता है।
प्रश्न 3. सुखाड़ के कारणों एवं इनके बचाव के तरीकों का विस्तृत वर्णन करें।
उत्तर: सुखाड़ के कारण :
(i) कम वर्षा: वर्षा की कमी के कारण पानी की आपूर्ति में कमी होती है, जिससे सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न होती है।
(ii) जलवायु परिवर्तन: जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम के पैटर्न में बदलाव होता है, जिससे सुखाड़ की स्थिति बढ़ती है।
(iii) गलत जल प्रबंधन: पानी का अत्यधिक उपयोग और जलवायु के अनुसार पानी का संरक्षण न करना भी सुखाड़ का कारण बनता है।
(iv) भूमि उपयोग में परिवर्तन: जंगलों की कटाई और कृषि में अत्यधिक जल उपयोग के कारण पानी की कमी होती है।
सुखाड़ से बचाव के तरीके:
(i) जल संचयन: वर्षा के पानी को संचित करने के लिए तालाब, जलाशय और अन्य संरचनाएं बनाई जाएं।
(ii) सूखा सहनशील फसलों की खेती: ऐसी फसलों का चयन किया जाए जो कम पानी में भी उग सकें।
(iii) जल प्रबंधन प्रणाली: जल के उपयोग और संरक्षण के लिए सही प्रबंधन प्रणाली अपनाई जाए।
(iv) वृक्षारोपण: पेड़ों की वृद्धि से पानी की धारण क्षमता बढ़ती है और सूखा कम होता है।
Bihar Board Class 10 आपदा प्रबंधन अध्याय 2. प्राकृतिक आपदा एवं प्रबंधन: बाढ़ और सुखाड़ के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर:
1. बाढ़ किस प्रकार की आपदा है?
(क) प्राकृतिक आपदा
(ख) मानव जनित आपदा
(ग) सामान्य आपदा
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (क)
2. बाढ़ का प्रकोप भारत में कितने राज्यों में है?
(क) 10
(ख) 15
(ग) 05
(घ) 20
उत्तर (ख)
3. बिहार के कितने जिले बाढ़ से प्रभावित है?
(क) 25
(ख) 26
(ग) 27
(घ) 28
उत्तर (घ)
4. नदियों में बाढ़ आने का प्रमुख कारण क्या है?
(क) जल की अधिकता
(ख) नदी की तली में अवसाद का जमाव
(ग) वर्षा का अत्यधिक होना
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (ग)
5. बिहार का कौन सा क्षेत्र बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र है?
(क) पूर्वी बिहार
(ख) दक्षिणी बिहार
(ग) पश्चिमी बिहार
(घ) उत्तरी बिहार
उत्तर (घ)
6. उत्तर बिहार का कौन सा भाग सबसे अधिक बाढ़ ग्रस्त है?
(क) पूर्वी
(ख) पश्चिमी
(ग) दक्षिणी
(घ) उत्तरी
उत्तर (क)
7. बिहार की सबसे बड़ी त्रासदी क्या है?
(क) भूस्खलन
(ख) चक्रवात
(ग) बाढ़
(घ) सुखाड़
उत्तर (ग)
8. बाढ़ से सबसे अधिक हानि होती है –
(क) फसलों को
(ख) पशुओं को
(ग) भवनों को
(घ) उपरोक्त सभी को
उत्तर (घ)
9. निम्नलिखित में से किस नदी को बिहार का शोक कहा गया है?
(क) गंगा
(ख) गंडक
(ग) कोसी
(घ) पुनपुन
उत्तर (ग)
10. 2008 ई० में भारत नेपाल के सीमा पर कुशहा के पास तटबंध के टूटने से आई बाढ़ ने किस नदी की धारा बदल दी थी?
(क) कोसी
(ख) गंडक
(ग) गंगा
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (क)
11. बाढ़ के समय लोगों को निम्न में से किस स्थान पर जाना चाहिए?
(क) ऊंची भूमि वाले स्थान पर
(ख) गांव के बाहर
(ग) जहां है उसी स्थान पर
(घ) खेतों में
उत्तर (क)
12. भारत सरकार ने कब राष्ट्रीय बाढ़ आयोग का गठन किया?
(क) 1974 ई० में
(ख) 1975 ई० में
(ग) 1976 ई० में
(घ) 1977 ई० में
उत्तर (ग)
13. प्राकृतिक आपदाओं में बाढ़ जैसी आपदा का दुष्प्रभाव कैसा होता है?
(क) अत्यंत व्यापक
(ख) कुछ नहीं
(ग) बहुत थोड़ा
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (क)
14. नागार्जुन परियोजना किस नदी पर है?
(क) कावेरी नदी पर
(ख) कृष्णा नदी का
(ग) यमुना नदी पर
(घ) गंगा नदी पर
उत्तर (ख)
15. भाखड़ा नांगल बांध किस नदी पर है?
(क) सतलज नदी
(ख) कोसी नदी
(ग) यमुना नदी
(घ) गंडक नदी
उत्तर (क)
16. दुनिया का सबसे ऊंचा आस्वान बांध किस नदी पर है?
(क) नील नदी पर
(ख) ब्रह्मपुत्र नदी पर
(ग) गंगा नदी पर
(घ) कोसी नदी पर
उत्तर (क)
17. भारत में जून से सितंबर तक कुल वर्षा की कितने प्रतिशत वर्षा होती है?
(क) 20 प्रतिशत
(ख) 30 प्रतिशत
(ग) 40 प्रतिशत
(घ) 75 प्रतिशत
उत्तर (घ)
18. भारत में कितनी भूमि अवक्रमित है?
(क) 10 करोड़ हेक्टेयर
(ख) 20 करोड़ हेक्टेयर
(ग) 5 करोड़ हेक्टेयर
(घ) 8 करोड़ हेक्टेयर
उत्तर (क)
19. सुखाड़ किस प्रकार की आपदा है?
(क) प्राकृतिक आपदा
(ख) मानवीय आपदा
(ग) सामान्य आपदा
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (क)
20. सुखाड़ कितने प्रकार के होते हैं?
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार
उत्तर (ग)
21. सूखे की स्थिति किस प्रकार आती है?
(क) अचानक
(ख) पूर्व सूचना के अनुसार
(ग) धीरे-धीरे
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (ग)
22. सूखे के लिए जिम्मेवार कारक है –
(क) वर्षा की कमी
(ख) भूकम्प
(ग) बाढ़
(घ) ज्वालामुखी
उत्तर (क)
23. सूखे के बचाव का एक मुख्य तरीका है –
(क) नदियों को आपस में जोड़ देना
(ख) वर्षा जल संग्रह
(ग) बाढ़ की स्थिति उत्पन्न करना
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (क)
24. नमी के अभाव के कारण भारत में कितने प्रतिशत भूमि में सूखे के संकट की संभावना बनी रहती है?
(क) 48
(ख) 58
(ग) 68
(घ) 78
उत्तर (ग)
25. कृषि सुखाड़ किसके अभाव में होता है?
(क) मिट्टी के अवक्षय के कारण
(ख) मिट्टी की लवणता के कारण
(ग) जल के अभाव में
(घ) मिट्टी की नमी के अभाव में
उत्तर (घ)
26. सन 2001 ई० में भारत के कितने राज्य भयंकर सूखा ग्रस्त थे?
(क) 5
(ख) 6
(ग) 7
(घ) 8
उत्तर (घ)
27. बिहार को कब भयंकर सूखे का सामना करना पड़ा था?
(क) 1966 ई० में
(ख) 1967 ई० में
(ग) 1968 ई० में
(घ) 1969 ई० में
उत्तर (ख)
28. भारत में प्रतिवर्ष कितने लोग सूखे की मार झेलते हैं?
(क) लगभग 4 करोड़ लोग
(ख) लगभग 5 करोड़ लोग
(ग) लगभग 6 करोड़ लोग
(घ) लगभग 7 करोड़ लोग
उत्तर (ख)
29. 50 cm से कम वर्षा वाले क्षेत्रों में कौन सी स्थिति उत्पन्न होती है?
(क) सुखाड़
(ख) भूकम्प
(ग) बाढ़
(घ) सुनामी
उत्तर (क)
30. सिंचाई आयोग के अनुसार देश का कितना प्रतिशत भू-भाग हर साल सुखाड़ से प्रभावित होता है?
(क) 10 प्रतिशत
(ख) 15 प्रतिशत
(ग) 16 प्रतिशत
(घ) 20 प्रतिशत
उत्तर (ग)
31. आकस्मिक प्रबंधन का प्रमुख घटक निम्न में से कौन है?
(क) स्वयंसेवी संगठन
(ख) गांव या मुहल्ला
(ग) स्थानीय प्रशासन
(घ) इनमें सभी
उत्तर (घ)
32. आपदा प्रबंधन किया जाता है?
(क) जिला स्तर पर
(ख) राज्य स्तर पर
(ग) राष्ट्रीय स्तर पर
(घ) इनमें सभी स्तर पर
उत्तर (घ)
33. प्रखंड स्तर पर आपदा प्रबंधन के लिए किसी उत्तरदाई माना गया है?
(क) जिला मजिस्ट्रेट को
(ख) पंचायत समिति को
(ग) आपदा प्रबंधन विभाग को
(घ) इनमें सभी को
उत्तर (ख)
34. भारत में चक्रवात आने की अवधि क्या है?
(क) जनवरी-फरवरी
(ख) जून-जुलाई
(ग) अगस्त-सितंबर
(घ) अक्टूबर-नवंबर
उत्तर (घ)
35. निम्नलिखित में से कौन चक्रवात प्रभावित राज्य है?
(क) आंध्र प्रदेश
(ख) गुजरात
(ग) तमिलनाडु
(घ) इनमें सभी
उत्तर (घ)
36. बंगाल की खाड़ी का चक्रवात किस महीने में अधिक सक्रिय रहता है?
(क) मई-जून
(ख) जुलाई-अगस्त
(ग) अक्टूबर-नवंबर
(घ) दिसंबर-जनवरी
उत्तर (ग)
37. हिमस्खलन किस भाग में होता है?
(क) पर्वतीय भाग में
(ख) मैदानी भाग में
(ग) क एवं ख दोनों ने
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (क)
38. भारत में कहां कृत्रिम जलाशय बनाए गए हैं?
(क) सरदार सरोवर पर
(ख) गोविंद सागर पर
(ग) नागार्जुन सागर पर
(घ) सभी सत्य है
उत्तर (घ)
39. मानव द्वारा बनाए गए जल प्रवाह के मार्ग है?
(क) नहर
(ख) पईन
(ग) आहर
(घ) इनमें सभी
उत्तर (घ)
40. निम्न में से कौन प्राथमिक उपचार का सामान है?
(क) बैंडेज एवं टेप
(ख) सीढ़ी
(ग) लाइफ जैकेट
(घ) टॉर्च
उत्तर (क)
📌अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट:
Bihar Board Class 10 आपदा प्रबंधन अध्याय 1. प्राकृतिक आपदा एक परिचय
Bihar Board Class 10 आपदा प्रबंधन अध्याय 3. प्राकृतिक आपदा एवं प्रबंधन: भूकम्प और सुनामी