
Bihar Board Class 10th Previous Year’s Question Papers
परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ पास होना हम मे से कौन नहीं चाहता ? इसके लिए हम क्या नहीं कर गुजरते ? क्या अच्छे अंकों के साथ पास होने की ख्वाहिशें सभी की पूरी हो पाती हैं ? ……अगर नहीं तो आप हमारे साथ बने रहिए हम और आप मिलकर इस जुस्तजू को भी अंजाम तक ले जाएंगे ।
अक्सर स्टूडेंट्स परीक्षाओं में सेंध लगाने के लिए, पूरे वर्ष कठिन परिश्रम करते हैं, विभिन्न संसाधनों से संदर्भित होते हुवे लगातार अध्ययन करते हैं, लेकिन अक्सर परीक्षा की तैयारी में शामिल किए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण चरणों में से एक, पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों से दो–चार होना भूल जाते है। जिससे परिणाम संतोषजनक नहीं होता।
विशेषज्ञों द्वारा परीक्षा परिणामों के सावधानीपूर्वक विश्लेषण के बाद यह निष्कर्ष निकला है की कठिन परिश्रम तथा लगातार अभ्यास के साथ-साथ परिक्षी का पैटर्न का पता होना बहुत ही आवश्यक है । इससे परीक्षा तैयारी की गाड़ी सही दिशा में आगे बढ़ती है।
हाल ही के एक अध्ययन से पता चलता है कि बिहार बोर्ड के छात्र, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं का सामना करने से पहले पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल किया है, परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करते है उसकी तुलना में जिसने पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास नहीं किया है ।
इसलिए, यदि आप चाहते है की आपको बिहार बोर्ड की 10 वीं की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त हो तो आप कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास के साथ-साथ बिहार बोर्ड के मॉडल पेपर और पिछले पाँच वर्षों की प्रश्नपत्रों का अभ्यास अवश्य कर ले। बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र को हल करना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि पूरे वर्ष का अध्ययन। इससे आप के अंदर परीक्षाभय को लेकर निडरता और आत्मविश्वास दोनों बढ़ जाएगा, तथा आप निर्धरित समय पर सही उत्तर लिख पाएंगे ।
साथ ही आप पिछले वर्षों की प्रश्नपत्रों का विश्लेषण कर उन प्रश्नों की भविष्यवाणी कर सकते हैं जो संभवतः आगामी परीक्षाओं में दिखाई दे सकते हो ।
यहाँ हम आप लोगों की सुविधा के लिए विगत वर्षों की विभन्न विषयों जैसे गणित, सामाजिक-विज्ञान, विज्ञान, हिन्दी, इंग्लिश एवं उर्दू विषयों की प्रश्नपत्रों का pdf रूप अपलोड कर रहें है । जिसे आप Single Click कर के प्राप्त कर सकते हैं ।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2020 में पूछे गए प्रश्नपत्र डाउनलोड करें
कक्षा-10 हिन्दी (HND-101)
कक्षा-10 संस्कृत (SNK-105)
कक्षा-10 सामाजिक-विज्ञान (SSC-111)
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2021 में पूछे गए प्रश्नपत्र डाउनलोड करें
कक्षा-10 हिन्दी (HND-101)
कक्षा-10 संस्कृत (SNK-105)
