बिहार बोर्ड कक्षा 10 इतिहास अध्याय 2: समाजवाद एवं साम्यवाद

कक्षा 10 इतिहास अध्याय 2 समाजवाद एवं साम्यवाद

समाजवाद एवं साम्यवाद: क्लास 10 इतिहास अध्याय 2: समाजवाद एवं साम्यवाद के इस अध्याय में हमलोग मैट्रिक परीक्षा 2023 के लिए महत्वपूर्ण अब्जेक्टिव एवं सब्जेक्टिव प्रश्नों का अध्ययन करेंगे।

पाठ्यपुस्तकBSTBPC
कक्षाकक्षा-10
विषयइतिहास
अध्यायअध्याय 2
प्रकरणसमाजवाद एवं साम्यवाद

बिहार बोर्ड कक्षा 10 इतिहास अध्याय 2: समाजवाद एवं साम्यवाद के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर:

1. रूस में कृषक दास प्रथा का अंत कब हुआ?

(क) 1861 
(ख) 1862 
(ग) 1863 
(घ) 1864

उत्तर: (क)

2. रूस में जार का अर्थ क्या होता था? 

(क) पीने का बर्तन 
(ख) पानी रखने का का मिट्टी का पात्र 
(ग) रूस का सामंत 
(घ) रूस का सम्राट

उत्तर: (घ)

3. कार्ल मार्क्स का जन्म कहां हुआ था? 

(क) इंग्लैंड 
(ख) जर्मनी 
(ग) इटली 
(घ) रूस 

उत्तर: (ख)

4. साम्यवादी शासन का पहला प्रयोग कहां हुआ? 

(क) रूस 
(ख) जापान 
(ग) चीन 
(घ) क्यूबा

उत्तर: (क)

5. यूटोपियन समाजवादी कौन नहीं था?

(क) लुई क्ला 
(ख) सेंट साइमन 
(ग) कार्ल मार्क्स 
(घ) रॉबर्ट ओवन

उत्तर: (ग)

6. “वार एण्ड पीस” किसकी रचना है? 

(क) कार्ल मार्क्स 
(ख) टॉलस्टाय 
(ग) दोस्तोवस्की 
(घ) ऐंजल्स 

उत्तर: (ख)

7. बोल्शेविक क्रांति कब हुई?

(क) फरवरी 1917
(ख) नवंबर 1917
(ग) अप्रैल 1917
(घ) 1905 

उत्तर: (ख)

सुमेलित करें:

(i) दास कैपिटल(क) 1953 
(ii) चेका  (ख) कार्ल मार्क्स 
(iii) नई आर्थिक नीति(ग) 1883 
(iv) कार्ल मार्क्स की मृत्यु (घ) गुप्त पुलिस संगठन 
(v) स्टालिन की मृत्यु  (ड़) लेनिन 

उत्तर: (i)- (ख), (ii) – (घ), (iii) – (ड़), (iv) – (ग), (v) – (क)

बिहार बोर्ड कक्षा 10 इतिहास अध्याय 2: समाजवाद एवं साम्यवाद के लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर:

1. रूसी क्रांति के किन्हीं दो कारणों का वर्णन करें?

उत्तर: रूसी क्रांति के दो मुख्य कारण थे:

(i) सामाजिक असमानता: रूस में मजदूरों और किसानों की स्थिति बहुत खराब थी, जबकि अभिजात वर्ग और ज़ार शाही जीवन जी रहे थे। इस असमानता से जनता में असंतोष बढ़ा।
(ii) राजनीतिक दमन: रूस में ज़ार की निरंकुश शासन प्रणाली थी, जिसमें राजनीतिक स्वतंत्रता नहीं थी। लोग सुधार चाहते थे, लेकिन जार के दमनकारी कदमों ने उन्हें विद्रोह के लिए प्रेरित किया।

2. रुसीकरण की नीति क्रांति हेतु कहां तक उत्तरदाई थी?

उत्तर: रुसीकरण की नीति के तहत रूस ने विभिन्न जातीय समूहों पर रूसी भाषा और संस्कृति थोपने की कोशिश की। इससे अल्पसंख्यक समूहों में असंतोष बढ़ा और उन्होंने ज़ार के शासन के खिलाफ विद्रोह का समर्थन किया। यह नीति रूस की बहुजातीय संरचना के लिए हानिकारक साबित हुई और क्रांति को बढ़ावा दिया।

3. साम्यवाद एक नई आर्थिक एवं सामाजिक व्यवस्था थी कैसे?

उत्तर: साम्यवाद एक ऐसी व्यवस्था थी जिसमें उत्पादन के साधनों, जैसे- कारखाने, भूमि, और संसाधनों का स्वामित्व राज्य या समुदाय के पास होता है। इसका उद्देश्य सभी लोगों के बीच संसाधनों का समान वितरण सुनिश्चित करना था, जिससे समाज में आर्थिक असमानता और शोषण को समाप्त किया जा सके।

4. नई आर्थिक नीति मार्क्सवादी सिद्धांतों के साथ समझौता था कैसे?

उत्तर: नई आर्थिक नीति (NEP) ने मार्क्सवादी सिद्धांतों से समझौता किया क्योंकि इसने आंशिक रूप से निजी व्यापार और छोटे उद्योगों को अनुमति दी। यह नीति रूस की अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए बनाई गई थी, जिससे साम्यवादी व्यवस्था को मजबूती मिल सके, हालांकि यह मार्क्सवादी विचारों से थोड़ा भटकाव था।

5. प्रथम विश्व युद्ध में रूस की पराजय क्रांति हेतु मार्ग प्रशस्त किया कैसे?

उत्तर: प्रथम विश्व युद्ध में रूस की पराजय ने देश की आर्थिक स्थिति को खराब कर दिया और खाद्य, ईंधन और अन्य आवश्यकताओं की कमी हो गई। युद्ध में हानि, सेना की हार, और ज़ार शासन की अक्षमता ने जनता के बीच असंतोष बढ़ाया, जिससे रूसी क्रांति के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बन गईं।

बिहार बोर्ड कक्षा 10 इतिहास अध्याय 2: समाजवाद एवं साम्यवाद के दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर:

1. रूसी क्रांति के कारणों की विवेचना करें।

उत्तर: रूसी क्रांति के कई प्रमुख कारण थे। सबसे पहले, ज़ार निकोलस II का निरंकुश और दमनकारी शासन था, जिसने जनता की समस्याओं को अनदेखा किया। रूस की आर्थिक स्थिति भी बेहद खराब थी; किसानों और श्रमिकों को अत्यधिक गरीबी, भूखमरी, और कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता था। प्रथम विश्व युद्ध ने स्थिति को और भी बिगाड़ दिया, जिससे रूस की अर्थव्यवस्था और सेना को गंभीर क्षति पहुँची। इसके अलावा, ज़ार की सरकार की असफल नीतियाँ और समाज में व्याप्त असमानता ने जनता में गहरा असंतोष पैदा किया। क्रांति की आग को और भड़काने का काम रुसीकरण की नीति ने किया, जिसने विभिन्न जातीय समूहों में असंतोष फैलाया। इन सभी कारणों के सम्मिलित प्रभाव ने 1917 की रूसी क्रांति को जन्म दिया, जिसने ज़ार की सत्ता को उखाड़ फेंका और साम्यवादी शासन की स्थापना की।

2. नई आर्थिक नीति क्या है?

उत्तर: नई आर्थिक नीति (NEP) 1921 में सोवियत रूस में व्लादिमीर लेनिन द्वारा लागू की गई थी। यह नीति युद्ध कम्युनिज्म की सख्त नीतियों से हटकर अर्थव्यवस्था में बाजार-आधारित सुधार लाने का प्रयास था। NEP के तहत छोटे उद्योगों, व्यापार, और कृषि में निजी स्वामित्व की अनुमति दी गई। किसानों को अपनी उपज का कुछ हिस्सा बाजार में बेचने की आजादी मिली, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि हुई। इस नीति का उद्देश्य रूस की अर्थव्यवस्था को स्थिर करना और युद्ध और क्रांति के बाद की आर्थिक अराजकता को नियंत्रित करना था। हालांकि यह नीति मार्क्सवादी सिद्धांतों से एक अस्थायी विचलन थी, परंतु इसने सोवियत संघ की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की। बाद में, जोसेफ स्टालिन ने NEP को समाप्त कर समाजवादी योजना आधारित अर्थव्यवस्था को लागू किया।

3. रूसी क्रांति के प्रभाव की विवेचना करें।

उत्तर: रूसी क्रांति के अनेक प्रभाव हुए, जिनमें से सबसे प्रमुख था ज़ारशाही का अंत और साम्यवादी सरकार की स्थापना। इससे भूमि और संसाधनों का राष्ट्रीयकरण हुआ और कृषि सुधारों के माध्यम से किसानों को भूमि मिली। श्रमिकों को अधिक अधिकार और सुविधाएं प्राप्त हुईं, जिससे श्रमिक वर्ग की स्थिति में सुधार हुआ। इस क्रांति ने सोवियत संघ के गठन का मार्ग प्रशस्त किया, जिसने विश्व राजनीति में एक प्रमुख भूमिका निभाई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, रूसी क्रांति ने अन्य देशों में भी साम्यवादी और समाजवादी आंदोलनों को प्रेरित किया। इसने दुनिया भर में साम्यवादी विचारधारा के प्रसार को तेज किया और कई देशों में राजनीतिक और सामाजिक बदलाव लाने में मदद की।

4. कार्ल मार्क्स की जीवनी एवं सिद्धांतों का वर्णन करें।

उत्तर: कार्ल मार्क्स का जन्म 5 मई 1818 को जर्मनी के ट्रायर शहर में हुआ था। उन्होंने इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति, और समाजशास्त्र के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मार्क्स ने साम्यवाद और वैज्ञानिक समाजवाद के सिद्धांतों को प्रस्तुत किया। उनका मुख्य कार्य ‘दास कैपिटल’ और ‘कम्युनिस्ट मैनिफेस्टो’ है, जिसे उन्होंने फ्रेडरिक एंगेल्स के साथ लिखा। उनके सिद्धांतों के अनुसार, समाज का इतिहास वर्ग संघर्ष का इतिहास है, जिसमें पूंजीपति वर्ग और श्रमिक वर्ग के बीच लगातार संघर्ष होता है। उन्होंने भविष्यवाणी की कि एक दिन श्रमिक वर्ग विद्रोह करेगा और वर्गहीन समाज की स्थापना करेगा। मार्क्स का मानना था कि समाजवादी क्रांति के माध्यम से पूंजीवाद का अंत होगा और संसाधनों का समान वितरण होगा। उनके विचारों ने वैश्विक स्तर पर साम्यवादी आंदोलनों को प्रेरित किया।

5. यूटोपियन समाजवादियों के विचारों का वर्णन करें?

उत्तर: यूटोपियन समाजवादी के विचारों में समाज को आदर्श रूप में संगठित करने की कल्पना की गई थी। वे मानते थे कि सामाजिक और आर्थिक असमानता को समाप्त करने के लिए समाज को पूर्णतः बदलना आवश्यक है। यूटोपियन समाजवादियों में रॉबर्ट ओवेन, सेंट साइमन और चार्ल्स फूरियर प्रमुख थे। रॉबर्ट ओवेन ने सहकारी समुदायों का विचार प्रस्तुत किया, जहां संसाधनों का समान वितरण हो और सभी को अपनी आवश्यकताओं के अनुसार वस्तुएं मिलें। सेंट साइमन का मानना था कि समाज को वैज्ञानिक और औद्योगिक दृष्टिकोण से संचालित किया जाना चाहिए, जबकि फूरियर ने कामकाजी समूहों को छोटे-छोटे समुदायों में संगठित करने की वकालत की। हालांकि, उनके विचार आदर्शवादी थे और उन्हें व्यावहारिक रूप से लागू करना कठिन था। बावजूद इसके, उनके विचारों ने आगे चलकर समाजवादी और साम्यवादी आंदोलनों की नींव रखी।

बिहार बोर्ड कक्षा 10 इतिहास अध्याय 2: समाजवाद एवं साम्यवाद के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर:

1. समाजवाद शब्द का प्रयोग पहली बार किस वर्ष किया गया?

(क) 1824 मे
(ख) 1827 में
(ग) 1830 में
(घ) 1833 में

उत्तर: (ख) 

2. समाजवादी दर्शन किस पर बल देता है?

(क) राजनीतिक समानता पर
(ख) नागरिक समानता पर
(ग) कानूनी समानता पर
(घ) आर्थिक समानता पर

उत्तर: (घ)

3. स्वप्नदर्शी (Utopian) समाजवादी किन्हे कहा गया?

(क) व्यावहारिक आदर्श को मानने वालों को
(ख) वर्गसंघर्ष की कल्पना करने वालों को
(ग) वर्ग समन्वय की बात करने वालों को
(घ) आर्थिक क्षेत्र में व्यक्तिगत स्वामित्व पर बल देने वालों को

उत्तर: (ग)

4. वैज्ञानिक समाजवाद का जनक किसे माना जाता है?

(क) सेंट साइमन को
(ख) चार्ल्स फूरिए को
(ग) लुई ब्लॉ को
(घ) कार्ल मार्क्स को

उत्तर: (घ)

5. समाजवादियों की बाइबिल किसे कहा जाता है?

(क) अप्रैल थीसिस को
(ख) कम्युनिस्ट मेनिफेस्टो को
(ग) दास कैपिटल को
(घ) सोशल कॉन्ट्रैक्ट को

उत्तर: (ग)

6. कार्ल मार्क्स का जन्म किस वर्ष हुआ था?

(क) 1815 में
(ख) 1818 में
(ग) 1825 में
(घ) 1838 में

उत्तर: (ख)

7. कार्ल मार्क्स का जन्म कहां हुआ था?

(क) इंग्लैंड
(ख) जर्मनी
(ग) इटली
(घ) रूस

उत्तर: (ख)

8. साम्यवादी घोषणापत्र के लेखक थे?

(क) लियो टॉल्सटाय
(ख) मैक्सिम गोर्की
(ग) लेनिन
(घ) कार्ल मार्क्स और एंगेल्स

उत्तर: (घ)

9. कम्युनिस्ट मैनिफेस्टो का प्रकाशन किस वर्ष हुआ था?

(क) 1844 में
(ख) 1848 में
(ग) 1864 में
(घ) 1867 में

उत्तर: (ख)

10. प्रथम इंटरनेशनल की स्थापना किस वर्ष हुई?

(क) 1864 में
(ख) 1867 में
(ग) 1833 में
(घ) 1889 में

उत्तर: (क)

11. प्रथम इंटरनेशनल की स्थापना हुई थी?

(क) रूस में
(ख) फ्रांस में
(ग) जर्मनी में
(घ) लंदन में

उत्तर: (घ)

12. अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?

(क) 1 फरवरी को
(ख) 1 मार्च को
(ग) 1 अप्रैल को  
(घ) 1 मई को

उत्तर: (घ)

13. बोल्शेविक क्रांति कब हुई?

(क) फरवरी 1947
(ख) नवंबर 1917
(ग) अप्रैल 1917
(घ) अक्टूबर 1905

उत्तर: (ख)

14. बोल्शेविक क्रांति का नेतृत्व किसने किया?

(क) केरेन्सकी ने
(ख) ट्रॉटस्की ने
(ग) लेनिन ने
(घ) स्टालिन ने

उत्तर: (ग)

15. चार्टिस्ट आंदोलन कहां हुआ था?

(क) ब्रिटेन में
(ख) फ्रांस में
(ग) रूस में
(घ) जर्मनी में

उत्तर: (क)

16. रूस में कृषक दास प्रथा का अंत कब हुआ?

(क) 1861
(ख) 1862
(ग) 1863
(घ) 1864

उत्तर: (क)

17. रूस में कृषि दास्ता किस वर्ष समाप्त हुई?

(क) 1861 में
(ख) 1863 में
(ग) 1905 में
(घ) 1917 में

उत्तर: (क)

18. वर्जिन स्वायल उपन्यास के लेखक कौन थे?

(क) लियो टॉलस्टाय
(ख) ईवान तुर्गनेव
(ग) फ्योदोर दोस्तोवस्की
(घ) मैक्सिम गोर्की

उत्तर: (ख)

19. नई आर्थिक नीति (नेप, NEP) का जन्मदाता था?

(क) कार्ल मार्क्स
(ख) स्टालिन
(ग) लेनिन
(घ) ट्रॉटस्की

उत्तर: (ग)

20. लेनिन ने नई आर्थिक नीति किस वर्ष लागू की?

(क) 1905 में
(ख) 1917 में
(ग) 1921 में
(घ) 1925 में

उत्तर: (ग)

21. ब्रेस्ट लिटोवस्क की संधि किन देशों के बीच हुआ था?

(क) रूस और इटली
(ख) रूस और फ्रांस
(ग) रूस और इंग्लैंड
(घ) रूस और जर्मनी

उत्तर: (घ)

21. लेनिन ने ब्रेस्ट लिटोव्स्क की संधि (1918) किस राष्ट्र के साथ की?

(क) इंग्लैंड
(ख) फ्रांस
(ग) जर्मनी
(घ) इटली

उत्तर: (ग)

22. लेनिन की मृत्यु किस वर्ष हुई थी?

(क) 1920 में
(ख) 1922 में
(ग) 1923 में
(घ) 1924 में

उत्तर: (घ)

23. कौमिन्टर्न की स्थापना का उद्देश्य क्या था?

(क) सैन्यवाद का प्रचार करना
(ख) क्रांति का प्रचार करना
(ग) पूंजीवाद का प्रचार करना
(घ) समाजवाद का प्रचार करना

उत्तर: (ख)

24. कोलखोज की योजना किसने आरंभ की थी?

(क) लेनिन ने
(ख) स्टालिन ने
(ग) निकिता ख्रुश्चेव ने
(घ) लिओनिड ब्रोझनेव ने

उत्तर: (ख)

25. इंग्लैंड में समाजवाद का जनक किसे माना जाता है?

(क) सेंट साइमन को
(ख) चार्ल्स फूरिए को
(ग) रॉबर्ट ओवेन को
(घ) लुई ब्लॉ को

उत्तर: (ग)

26. 1917 की पहली रूसी क्रांति को किस नाम से जाना जाता है?

(क) फरवरी की क्रांति
(ख) मार्च की क्रांति
(ग) अक्टूबर की क्रांति
(घ) नवंबर की क्रांति

उत्तर: (क)

27. रूस की बोल्शेविक क्रांति का नेतृत्व किया?

(क) केरेन्सकी ने
(ख) ट्रॉटस्की ने
(ग) लेनिन ने
(घ) स्टालिन ने

उत्तर: (ग)

28. 1917 की रूसी क्रांति के समय किस जार का शासन था?

(क) पीटर महान
(ख) एलेक्जेंडर प्रथम
(ग) निकोलस प्रथम
(घ) निकोलस द्वितीय

उत्तर: (घ)

29. अप्रैल थीसिस किसने तैयार किया था?

(क) लेनिन ने
(ख) ट्रॉटस्की ने
(ग) केरेन्सकी ने
(घ) स्टालिन में

उत्तर: (क)

30. युद्ध और शांति (War and Peace) नामक पुस्तक के लेखक थे?

(क) प्लेखानोव
(ख) लियो टॉल्सटाय
(ग) गोर्की
(घ) तुर्गनेव

उत्तर: (ख)

31. लाल सेना का गठन किसने किया था?

(क) कार्ल मार्क्स
(ख) स्टालिन
(ग) ट्रॉटस्की
(घ) करेंसकी

उत्तर: (ग)

32. लाल सेना का गठन किया था?

(क) जार एलेक्जेंडेर द्वितीय ने
(ख) जार निकोलस द्वितीय ने
(ग) करेंन्सकी ने
(घ) ट्रॉटस्की ने

उत्तर: (घ)

33. चेका क्या था?

(क) सेना की टुकड़ी
(ख) विशेष पुलिस दस्ता
(ग) पादरी वर्ग
(घ) श्रमिक वर्ग

उत्तर: (ख)

34. विश्व में साम्यवादी शासन की स्थापना सर्वप्रथम किस देश में हुई?

(क) रूस में
(ख) जर्मनी में
(ग) चेकोस्लोवाकिया में
(घ) पोलैंड में

उत्तर: (क)

35. रूस में जार का अर्थ क्या होता था?

(क) पीने का बर्तन
(ख) पानी रखने का मिट्टी का पात्र
(ग) रूस का सामन्त
(घ) रूस का सम्राट

उत्तर: (घ)

36. साम्यवादी शासन का पहला प्रयोग कहां हुआ?

(क) रूस
(ख) जापान
(ग) चीन
(घ) क्यूबा

उत्तर: (क)

37. यूटोपियन समाजवादी कौन नहीं था?

(क) लुई ब्लॉ
(ख) सेंट साइमन
(ग) कार्ल मार्क्स
(घ) रॉबर्ट ओवन

उत्तर (ग)

error:
Scroll to Top